ग्राम पंचायत वर्क रिपोर्ट क्या है -
ग्राम पंचायत वर्क रिपोर्ट ऑल स्टेट एक ऐसा एप्लीकेशन है | जिसके माध्यम से आप अपने नगर , ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | आप गांव क्षेत्र में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम में विकास कार्य करने के लिए सरकार के समझ प्रस्तुत किये गए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | ग्राम प्रधान , सांसद , विधायक आदि द्वारा समय समय पर क्षेत्र का विकास करने के लिए सरकार के सामने प्लान (प्रोजेक्ट) प्रस्तुत किये जाते हैं | और साथ ही इसके लिए आवश्यक बजट की भी जानकारी दी जाती है | जिसमे से कुछ पास होतें है और कुछ रिजेक्ट हो जातें हैं | इसके साथ साथ कई प्रोजेक्ट पेंडिंग में भी रहते हैं |
ग्राम पंचायत का रिपोर्ट कैसे देखें -
ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड देखना बेहद आसान है | आप नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके ग्राम पंचायत का रिपोर्ट देख सकते हैं -
- सबसे पहले आप Gram Panchayat Work Report - All State ऐप डाउनलोड करें | और इसे ओपन करें |
- ऐप ओपन करने के पश्चात आप एप्प में उपलब्ध मेनू बटन पर क्लिक करके पंचायत वर्क रिपोर्ट मेनू पर क्लिक करना होगा है |
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा |
- इसमें आपको क्रमशा अपने राज्य का नाम , जिला का नाम , ब्लॉक का नाम , ग्राम पंचायत का नाम और फिर गांव का नाम सेलेक्ट करना है |
- और फिर Get Report बटन पर क्लिक करना है |
- जैसे आप Get Report बटन पर क्लिक करेंगे | आपके सामने आपके ग्राम पंचायत में किए जा रहे विकास कार्य और उनके लिए आवंटित की गई धनराशि की पूरी जानकारी आपको प्राप्त हो जाएगी |
इस तरह से दोस्तों आप अपने क्षेत्र गांव में किए जा रहे सरकारी विकास कार्यों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | इस एप्प के माध्यम से आप अपने नगर , गाँव में सरकार के समझ प्रस्तुत किये जा रहे विकास कार्यों के प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है | और पता कर सकते है की जो प्लान प्रस्तुत किये जा रहे हैं | वो सही हैं या नहीं | साथ में गाँव नगर और देश के विकास में सहयोग प्रदान कर सकते हैं |